• मतदान कर्मियों को प्रस्थान स्थल पर ही ड्यूटी आदेश दिया जाएगाः-प्रेक्षक

हरदोई। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में नगरीय निकाय चुनाव के मा० प्रेक्षक महोदय केके गुप्ता की अध्यक्षता में सभी आरओ/एआरओ व प्रभारी अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी प्रभारी अधिकारी अपनी भूमिकाओं का निर्वहन कर रहे हैं। प्रेक्षक महोदय ने निर्देश दिया कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ससमय वाहन उपलब्ध करा दिए जाएं। वाहनों में वायरलेस लगवा दिए जाएं। पीठासीन अधिकारियों को मेडिकल किट उपलब्ध करायी जाए। प्रेक्षक महोदय ने आर्म्स जमा करने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी को पूरी तरह से एलर्ट मुद्रा में रहना है। वोटिंग कंपार्टमेंट में पानी को वर्जित किया जाए। 

जिलाधिकारी ने पिंक बूथों के बारे में बताया तथा उपजिलाधिकारियों को पिंक बूथों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पिंक बूथों पर कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। एक सेल्फी प्वाइंट बनवाया जाए। एक आँचल केंद्र बनाया जाए। बूथ को भली-भांति सजाया जाए। उन्होंने बताया कि प्रस्थान स्थल पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था कर ली जाए जिस पर आवश्यक निर्देश दिए जा सकें। 3 जून को मतदान कर्मियों को प्रस्थान स्थल पर ही ड्यूटी आदेश दिया जाएगा। आवश्यक जानकारी के साथ बैनर लगवाया जाए जिससे मतदान कर्मियों को कोई परेशानी न हो। मतदान कर्मी एक ही स्थान से मतदान सामग्री प्राप्त व जमा करेंगे। प्रत्येक स्ट्रांग रूम कैमरे की नजर में रहेगा। एक स्क्रीन भी लगवायी जाए। स्ट्रांग रूम में एक जिम्मेदार अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए। 

समस्त एआरओ अपने ही क्षेत्र में रहेंगे। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। प्रत्येक मतदान केंद्र में क्रियाशील शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम निरंतर सक्रिय रखा जाए। 3 व 4 अप्रैल को एक नायब तहसीलदार की कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, समस्त आरओ, एआरओ व प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post