स्वास्थ्य है सबसे महत्त्वपूर्ण

             उसके बिना जीवन अपूर्ण।।

हरदोई। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का काशीराम कॉलोनी में आयोजन किया गया। जिसमें बालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टर लाल खान, प्रबंधक विपिन त्रिवेदी तथा महिला नर्स मैंनाज,गौहर ,परवीन ,कीर्ति तिवारी पैथोलॉजी स्टाफ मोहम्मद रेहान के द्वारा ब्लड शुगर ,बी०पी की जांच तथा दवाएं, सेनेटरी नैपकिन तथा गर्भावस्था जांच किट उपलब्ध कराई गई । स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं , पुरुषों तथा बच्चों को जागरूक कराया गया। लगभग डेढ़ सैकड़ा अधिक महिलाओं पुरुषों बच्चों ने भागीदारी रही।

अस्तित्व फाउंडेशन संस्था की अध्यक्ष रिचा गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता ,मीनाक्षी गुप्ता, गीता गुप्ता ,श्यामा गुप्ता, मंजू गुप्ता अंजू गुप्ता ,रेनू तिवारी ,अभिनव सिंह ,अंश गुप्ता समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अस्तित्व फाउंडेशन की स्थापना महिलाओं को उनके अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कराने के लिए की गई है इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ताकि वे अपना और अपने परिवार का आर्थिक रूप से भरण-पोषण कर अपना भविष्य और खुशहाल बना सकें।

        जिंदगी को रखना है खुशहाल तो 

        रखें स्वास्थ्य का ख्याल।।



Post a Comment

Previous Post Next Post