• जालसाज ठग व  भू माफिया सईक पुत्र जहीर को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष मृदुलेश शास्त्री ने  भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति से तत्काल प्रभाव से किया निष्कासित

नवनीत कुमार राम जी\पिहानी। प्रदेश अध्यक्ष मृदुलेश शास्त्री ने कहा की भू माफियाओं व दागी लोगों की किसान यूनियन में कोई जगह नहीं। भारतीय किसान यूनियन किसानों की समस्या के लिए बना है न कि जालसाज व भू  माफियाओं के लिए। भू माफिया के लिए कोई भी किसान यूनियन प्रदर्शन नहीं करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल उपाध्यक्ष खालिद खान की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठाए हैं कहा है कि इनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

11 अप्रैल को जो अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था उसे निरस्त किया जाता है। किसानों की जन समस्याओं के लिए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति के जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्या ज्ञापन देंगे। इस मौके पर तहसील शाहाबाद के अध्यक्ष राम प्रकाश मौर्य, जिला महासचिव पवन मौर्या ,अरविंद कुशवाहा  मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, ठाकुर प्रसाद यादव सलाहकार, रेहान खान पिहानी ब्लाक अध्यक्ष व अंशुल शर्मा सदस्य समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post