संडीला/हरदोई। उत्तर प्रदेश शहर के अंतर्गत ताइक्वांडो एसोसिएशन की गोमती नगर स्थित एक होटल में वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। चुनाव में संडीला नगर की समाज सेवी व शिक्षा विद डॉ. विभा सिंह हरदोई एसोसिएशन को अध्यक्ष बनाया गया।खेल मंत्रालय द्वारा प्रदेश में लगातार मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

अभी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की ताइक्वांडो एसोसिएशन में 51 फीसदी महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य की थी।एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. विभा सिंह को हरदोई ताइक्वांडो का अध्यक्ष चुना गया।वहीं रूद्र विवेक को जनपद का सचिव बनाया गया। चुनाव में शैलेंद्र सिंह शैलू को प्रदेश का अध्यक्ष व राजकुमार कश्यप को सचिव बनाया गया। डॉ.विभा सिंह ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से जनपद में महिलाओं व छात्रों को आत्म सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि संगठन से यह नई जिम्मेदारी मिलने से वह प्रत्येक स्कूल में छात्राओं को ताइक्वांडो के प्रति जागरूक करेंगी।उन्होंने बताया कि जल्द ही तहसील के कई थानों में तैनात महिला व पुरुष कांस्टेबल को भी ताइक्वांडो की ट्रेनिंग दी जाएगी।डॉ.सिंह के अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रीय सहित गणमान्य लोगों ने बधाइयां दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post