हरदोई। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी एवं भाजपा सांसद जय प्रकाश रावत ने आज नगर पालिका परिषद, शाहाबाद में अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार संजय मिश्र के पक्ष में रोड शो किया। इस मौके पर भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने छः साल में बिना भेदभाव के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया, विकास किया, कल्याण कारी कार्य किए, आस्था को सम्मान दिया, माफियाओं पर बुल्डोजर चलवाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था,वह पूरा किया है। राज्य एवं केन्द्र सरकार की उन्हीं उपलब्धियों को लेकर आई वह जानता के मध्य आईं हैं। एक बार फिर आप भाजपा को आशीर्वाद दें। आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश और देश की राजनीति को नई दिशा दी। भाजपा आपके हितों का सदैव ध्यान रखती है। भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के रोड शो का रास्ते में कई जगह स्वागत किया गया।कोई माला पहनाना चाहता था तो कोई उपहार देना चाहता था। व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने सभी का दूर से ही अभिवादन स्वीकार किया। 

इस रोड शो में जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, रघुनंदन, अतुल गुप्त, अनिल शुक्ला, गोपाल त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, सुभाष रस्तोगी,विकास मिश्र,प्रमोद रस्तोगी, अनुराग श्रीवास्तव, संजय अग्निहोत्री,रीतेश श्रीवास्तव, अमित मौर्य, अनुराग गुप्ता, सुभाष पांडेय, नवनीत गुप्ता,सुनील गुप्ता, वेदराम राजपूत,जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत,ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र,कमल सिंह,विवेक मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा,अखिलेश त्रिपाठी,अजय बाजपेई सहित बड़ी संख्या में समर्थक सम्मिलित रहे। रोड शो शाहजहांपुर मार्ग से सदर बाजार होते हुए प्रमुख मार्गों से एक मैरिज लॉन तक गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post