हरदोई। संवेदना संस्था हरदोई की नियमित मासिक बैठक तथा सत्यम ब्रूयात प्रियं ब्रूयात विषय पर एक विचार गोष्ठी आज स्थानीय सनातन धर्म इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में जनपद के संस्कृत विद्वान सनातन धर्म के तब तक आचार्य पंडित गुणाकर प्रकाश शुक्ल को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया तथा वरिष्ठ कवि पंडित श्रवण तिवारी श्रवण के खंडकाव्य धर्म नायक का विमोचन भी संपन्न हुआ। पंडित गुणाकर प्रकाश शुक्ल के जीवन वृत्त एवं कृतित्व व्यक्तित्व पर एक परिपत्र जारी करते हुए डॉ नरेश चंद्र शुक्ल ने उन्हें जनपद का श्रेष्ठ संस्कृत विद्वान वैदिक अद्विता एवं सनातन धर्म और कर्मकांड का पंडित बताया डॉ शीला पांडे ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित कवि पंडित श्रवण तिवारी श्रवण के खंडकाव्य धर्म नायक की समीक्षा करते हुए इसे श्रेष्ठ प्रेरणादायक एवं युवाओं के लिए उपयोगी बताया। 

सम्मेलन में डॉक्टर ब्रह्म स्वरूप पांडे ने संस्कृत वाचन एवं वैदिक मंत्र की व्याख्या प्रस्तुत की संस्कृत का यह नियमित कार्यक्रम है। विचार गोष्ठी के विचार गोष्ठी के विषय में सत्यम ब्रूयात प्रियं ब्रूयात पर अपना एक लेख श्रोताओं को वितरित करते हुए संस्था अध्यक्ष डॉक्टर ईश्वर चंद वर्मा ने कहा कि सत्य हितम सत्यम अर्थात सभी प्राणियों का जिसमें हित है ऐसा वचन बोलना ही सत्य है यही व्यवहारिक सत्य है परमार्थिक सत्य केवल परमात्मा है। गीता में भी इसी को अनुदेशक आरंभ वाक्यम सत्यम प्रियतम जयते कहा गया है। डॉक्टर ब्रह्म स्वरूप पांडे ने कहा कि वेदों का कथन है कि सत्य भ्रमणम अर्थात सत्य बोलने में प्रमाण नहीं करना चाहिए आने जाने में भी असत्य नहीं बोलना चाहिए। ऐसा व्यक्ति जो बोल देता है वह सत्य ही हो जाता है। आचार्य डॉक्टर शिवचरण सिंह चौहान ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी व्रतों में सत्य सर्वोत्तम व्रत है बता नाम सत्य मुक्त सत्य बोलने का एक लाभ यह होता है कि उस व्यक्ति को यह स्मरण रखने की आवश्यकता नहीं रहती कि उसने संबंधित विषय में पूर्ण में क्या बोला था। 

डॉक्टर एस के सिंह ने कहा कि असत्य बोलने से हम अपनी ही नजरों में गिर जाते हैं और सत्य उजागर हो जाने पर दूसरों की नजरों में भी हमारा मूल्य कुछ नहीं रहता कई अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ शीला पांडे ने विषय प्रवर्तन के साथ-साथ मंच संचालन भी किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर बैरिस्टर सिंह यादव डॉ एसएस द्वेदी सुरेश पाल सिंह सोमवंशी सॉन्ग राजकुमार सिंह सोमवंशी प्रखर कौशलेंद्र सिंह राष्ट्र व सतीश चंद्र शुक्ला वेद प्रकाश अवस्थी अशोक कुमार बाजपेई अनिल चंदेल उदय कुमार सिंह सुरेश चंद्र अग्रहरि गिरीश चंद्र बाजपेई डॉ दीपक शुक्ला  सीमा गुप्ता कुमुदिनी देवी राजीव वर्मा सूर्य कुमार सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post