नवनीत कुमार राम जी

  • पिहानी में किसान परेशान: भाकियू राष्ट्र शक्ति अराजनैतिक की महापंचायत में बड़ा एलान, मांग पूरी न होने पर उड़ेगी अफसरों की नींद

पिहानी। कस्बा पिहानी में रामलीला मैदान के निकट भू माफिया सईक की नगरपालिका की करोड़ों की जमीन पर अवैध निर्माण सहित तालाबों पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति, पिहानी क्षेत्र में भाकियू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी उमाशंकर यादव के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक गांवों में बैठक कर किसानों की समस्याओं पर मंथन किया। साथ ही उनके समाधान को लेकर आगामी दिनों में पंचायत की रणनीति बनाई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी उमाशंकर यादव  का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।  जलालपुर, कुईया , चठिया आदि गांवों में राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि  सरकार किसानों की आर्थिक दशा की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। 

वर्तमान समय में खेती घाटे का सौदा मानी जा रही है। किसानों की विकट समस्या यहां के अन्ना (आवारा) पशु हैं, जो खेतों में खड़ी किसान की फसल को चट कर जाते हैं। योगी सरकार ने  गोशालाएं तो खुलवाईं, लेकिन इसके बावजूद अन्ना पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया जा सका है। अन्ना पशुओं से किसान आज भी हलकान हैं। किसान आने वाले दिनों  में अन्ना पशु एक बार फिर चुनावी मुद्दा बन सकते हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मृदुलेश शास्त्री ने कहा कि पिछले दिनों मूसलाधार तो कहीं रिमझिम बारिश हई है। इससे कटने को तैयार फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बेहतर फसल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बारिश से खेत में खड़ी फसल और किसानों की उम्मीदें दोनों मुरझा गई।


भाकियू राष्ट्र शक्ति (अराजनैतिक) की जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्या ,तहसील अध्यक्ष राम प्रकाश मौर्या ,पवन मौर्य   ने किसानों ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके फसल पैदा करता है। रातभर जागकर फसल की रखवाली करता है और जरा सी नजर फिरते ही आवारा पशु खेत में घुसकर फसल को बर्बाद कर देते हैं। इस मौके पर कामिल अंसारी स्थाई समिति सदस्य ,प्रदेश सचिव अरविंद यादव , जिला महासचिव पवन कुशवाहा ,तहसील अध्यक्ष शाहाबाद रामप्रकाश मोर्या, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुशवाहा युवा मोर्चा ,ठाकुर प्रसाद यादव  सलाहकार ,कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष लखनऊ युवा मोर्चा रणजीत सिंह संधू ,अंकुर शर्मा सदस्य ,ब्लॉक उपाध्यक्ष  वीरेंद्र शर्मा,आदि किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post