• चयनित थीम के आधार पर गतिविधियों का चयन किया जाएः-जिलाधिकारी

हरदोई। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि पोर्टल को जेम पोर्टल से जोड़ दिया गया जिससे ग्रामीण उत्पादों को एक बाजार उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एसडीजी की प्राप्ति के लिए पोर्टल पर पंचायत स्तर पर थीम चयन का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। चयनित थीम के आधार पर गतिविधियों का चयन किया जाए। 

चयनित गतिविधियों में में कम से कम 50 प्रतिशत गतिविधियां कार्य योजना में सम्मिलित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। कार्ययोजना के अनुमोदन से पूर्व ग्राम पंचायत में बाल सभा व महिला सभा का आयोजन किया जाए जो उनकी आबादी का कम से कम 20 प्रतिशत हो। इसमें महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए। योजना की सफलता के लिए उपायुक्त मनरेगा को पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किया जाए। सभी खण्ड विकास अधिकारी ग्राम पंचायत वार प्रगति की समीक्षा कर लें। उन्होंने जिला पंचायत राज विभाग को निर्देश दिए कि सभी खण्ड विकास अधिकारियों, एडीओ और ब्लॉक के कम्प्यूटर आपरेटरों को सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाए।स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि चयनित 847 ग्रामों में राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण करा लिया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, पीडी गजेंद्र तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post