• रामलीला मैदान के निकट करोडो के  सरकारी रास्ते पर बने  अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, तहसील के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल की 4 सदस्य की  टीम पहुंची स्थलीय  निरीक्षण के लिए। 
  • मौजूदा लेखपाल आशीष कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया भूमि सरकारी रास्ते की है ,जांच की जा रही है।  पूर्व में रहे लेखपाल संगीत कुमार बाजपाई अभिलेखों में सईक पुत्र जहीर अभिलेखों में भूमि दर्ज नहीं है इस बात की आख्या नगर पालिका प्रशासन को दे चुके हैं। नगरपालिका प्रशासन के ढुलमुल रवैया से पिहानी में भू माफियाओं के हौसले बुलंद। 

नवनीत कुमार राम जी\पिहानी। लेखपाल आशीष कुमार बाजपेई ने बताया कि कस्बा पिहानी के रामलीला मैदान के निकट की गाटा सं0 663 जो राजस्व अभिरखों में वन्देहसन S/O नसीर अली  नि० मुरीद खानी पिहानी : नाम उक्त गाटा  सं0 253 हे0 दर्ज है  व उक्त गाटा सख्या  ही कमल किशोर पुत्र मुन्ना लाल  लोहानी पिहानी व रमेश पुत्र  मुन्ना लाल नि0 लोहानी पिहानी व आमिर पुत्र शमशेर निवासी धोबिया आश्रम के  नाम अभिलेखों मे दर्ज है। व गाटा सख्या 663 मे  ही रास्ता के नाम 822हे0 भूमि  दर्ज है। इसी सरकारी रास्ते के भूमि पर सहित पुत्र जहीर निवासी सर्कस पूरा कस्बा पिहानी ने अवैध निर्माण कर लिया है। 

सोमवार को वर्तमान लेखपाल आशीष कुमार बाजपेई  ने 4 सदस्य की  टीम के साथ रामलीला मैदान के निकट  सरकारी रास्ते पर बने अवैध निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया तो  सईक  पुत्र जहीर र व उसके परिवारिक जन बैनामा व अन्य मजबूत कागजात नहीं दिखा सके। मौजूदा लेखपाल आशीष कुमार बाजपेई ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह भूमि  सरकारी रास्ते की है। जब वह स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम के साथ गए तो बताया गया सईक  घर पर नहीं है। लेखपाल  आशीष कुमार बाजपेई ने कड़े शब्दों में स्पष्ट रूप से  कह दिया कि 2 दिन के अंदर बैनामा व अन्य कोई मजबूत आधार कोतवाली के निकट कार्यालय पर दिखाएं आकर अन्यथा यह भूमि सरकारी रास्ते की मानी जाएगी। 

सईक  के पास न तो बैनामा है और न ही कोई उस भूमि का स्वामित्व होने का प्रमाण। पिछले लेखपाल रहे संगीत कुमार बाजपेई ने इसी भूमि को सरकारी रास्ते की भूमि की आख्या नगरपालिका को पहले ही प्रेषित कर चुके हैं। परंतु नगरपालिका के कर्मचारियों की मिलीभगत से भू माफिया सईक पुत्र जहीर पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।

Post a Comment

Previous Post Next Post