हरदोई। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के द्वारा दिनांक 13 मई 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि 13 मई 2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट, मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायिक अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर कराएं जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर बाबू प्रसाद अध्यक्ष, उपभोगता फोरम, अपर जिला जज सत्यदेव गुप्ता, प्रीती श्रीवास्तव, सपना त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह, अच्छे लाल सरोज नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, निरुपमा विक्रम सिंह, अबुल कैश, कुलदीप सिंह, सिविल जज (सी0डि0) लाल बहादुर गोंड, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र सिंह वर्मा, अंशु माली पाण्डेय, रश्मि चन्द्र, सिविल जज (सी. डि.)/एफ. टी. सी. राम गोपाल यादव, सिविल जज (जू0 डि0) अतुल नायक,रिचा शुक्ला, अंकिता सिंह, वैशाली सिंह, श्वेता, न्यायिक मजिस्ट्रेट, विवेक चौधरी, अनुज सिन्हा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post