संडीला\हरदोई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर की प्रमुख समाजसेवी डॉ विभा सिंह को लखनऊ में सम्मान से नवाजा गया। लखनऊ पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह सहित विशिष्ठ लोगों की मौजूदगी में डॉ विभा सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जनपद में निरंतर महिला सशक्तिकरण के कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। 

बताते चलें कि डॉ विभा को इससे पूर्व वर्ष 2017 में आंध्र प्रदेश में आयोजित नेशनल वूमेन पार्लियामेंट में तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू व वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश के गवर्नर मोतीलाल वोरा ने उन्हें बेस्ट सोशल वर्कर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । मुख्य अतिथि श्री राजीव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्राचीन युग से नारियों का विशेष स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पौराणिक ग्रंथों में भी नारी को पूजनीय व देवी शक्ति के रूप में माना गया है। 

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी कांति सिंह, एलपीएस कॉलेज के संस्थापक एसपी सिंह सहित गणमान्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post