मथुरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मथुरा के रेड कॉर्पर सेरेमनी में अंतरराष्ट्रीय महिला प्रेरणा पुरस्कार-2023 समारोह का आयोजन किया गया। लाइफ लाइन फाउंडेशन की संस्थापक डॉ.रेणुका वाधवा ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और प्रशंसनीय कार्य करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला प्रेरणा पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया। 


इस दौरान हरदोई की समाजसेविका निरमा देवी और लेखिका अमिता मिश्रा मीतू को अपने-अपने सेवा क्षेत्र में किए जा रहे विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।डॉ.रेणुका वाधवा ने बताया कि नारी सशक्तिकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। 

नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। कार्यक्रम में साहित्य के लिए रायपुर की सीमा खंडेलवाल, पर्यावरण के लिए दिल्ली की मोमपी, सामाजिक कार्यों के लिए मध्य प्रदेश की डॉ.सुनीता, ज्योतिष के लिए गाजियाबाद की भावना गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डॉ. मीनू सिंह जिला अध्यक्ष लाइफलाइन पर्यावरण समाज, सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट और ट्री बैंक (एसएनवीटी) RSVP, डॉ. प्रिया दत्त आनंद (हिप्नोथेरपिस्ट रेकी हीलर) राष्ट्रीय अध्यक्ष-जीवन रेखा, एस.एन.वी.टी. एस, डॉ. रेणुका वाधवा (संस्थापक- सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट), विजय लक्ष्मी सिंह (मुख्य संपादक आईएनए न्यूज), प्रिया दत्त, डॉ. कंचन शर्मा, दिल्ली, रेशमा अग्रवाल मथुरा, पुर्णिमा आनंद कोलकाता, रामा डोवाल उत्तर काशी, शमीम सिद्दीकी, प्रीती तिवारी दिल्ली आदि लोग मौजूद रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post