हरदोई। जिलाधिकारी ने सीएसएन कॉलेज प्रांगण में 15 मार्च को होने वाले मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तैयार किये मंच व जोड़ों व पुरोहितों के लिये बैठने आदि के स्थान को देखा। उन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह में लखनऊ मंडल के कुल 1300 जोड़ों का विवाह संम्पन्न कराया जाएगा। इसमें से 443 जोड़े हरदोई जनपद, 349 जोड़े सीतापुर जनपद, 260 जोड़े रायबरेली जनपद, 138 जोड़े लखनऊ जनपद, 80 जोड़े लखीमपुर जनपद व 30 जोड़े उन्नाव जनपद से हैं। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गयी हैं। 

सभी उपजिलाधिकारियों को भी उनकी टीम के साथ जिम्मेदारी दी गयी है। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post