हरदोई। वाई 20 चौपाल श्री नारायण सिंह महाविद्यालय ककरघटा में संपन्न हुई। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अंशुमान मिश्र ने कहा भारत युवाओं का देश है,जब कभी परिवर्तन संभव  हुआ है तो उसमे मुख्य कड़ी युवा ही रहा है। इस लिए जलवायु को स्थिर रखने के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम युवाओं के कंधे पर है और हम सब मिलकर इस जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे और जबसे 2014 में नरेन्द्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने है तबसे भारत हर दिशा में आगे बढ़ रहा हो चाहे देश की सीमा की सुरक्षा की बात हो या हमारे देश की तरफ निगाह उठाने वालो के घर में घुसकर मारने की बात हो इसी के साथ जलवायु स्थिर के लिए तालाबों की खुदाई का काम हो या वृक्षा रोपण का अभियान हो नदियों की सफाई और स्वच्छ भारत,सुंदर व स्वस्थ भारत की बात हो या फिर गंगा सफाई के लिए नमामि गंगे का शुभारंभ हो आज हर दिशा में हम आगे बढ़ रहे है। 

प्रबंधक रंजीत सिंह ने कहा आज पूरी दुनिया जब युद्ध के मुहाने पर खड़ी है तब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हांथ में हांथ डाल कर यह कहना है कि यह समय युद्ध का समय नहीं है। आज पूरी दुनिया कोई निर्णय लेती है तो सबसे पहले वह हमारे देश के भूमिका की बात जेहन में लाती है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शाहाबाद ग्रामीण शेष अवस्थी , टोडरपुर मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र यादव उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री राहुल देव शुक्ल ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post