हरदोई। केंद्रीय विद्यालय हरदोई, मालिहामऊ में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” और “आजादी का अमृत महोत्सव” के संयुक्त तत्वावधान के अंतर्गत अंतर-सदन एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में विद्यालय के पाठ्य सहगामी क्रियाओं के प्रभारी दीपक सिंह द्वारा सभी शिक्षकों के सहयोग से सफलता पूर्वक किया गया।
इस कार्यक्रम में निम्नलिखित गतिविधियाँ शामिल थीं। - सबसे पहले कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने दैनिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसके पश्चात मंच संचालन करते हुए प्रियदर्शनी शुक्ला मैम द्वारा प्राचार्य तथा निर्णायक मंडल को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
- यह प्रतियोगिता विद्यालय के चारों सदन शिवाजी, टैगोर, अशोका और रमन के मध्य हुई। इसमे कनिष्ठ वर्ग कक्षा पहली से पांचवीं और वरिष्ठ वर्ग कक्षा छठवीं से बारहवीं के छात्रों ने भाग लिया।
- विद्यार्थियों ने जब विभिन्न देशभक्ती गानों पर अपना नृत्य प्रदर्शन शुरू किया तो सभी लोग इस अप्रतिम माहौल में झूम उठे। पूरा विद्यालय हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता था।